फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news patient fled

Firozabad News: निजी ट्रॉमा सेंटर से मरीज गायब, परिजन ने काटा हंगामा

Fri, 20 Feb 2026 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
firozabad news patient fled
फोटो07प्राइवेट ट्रामा सेंटर के बाहर सर्विस रोड पर जाम लगाते परिजन। संवाद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में आगरा गेट क्षेत्र में स्थित निजी ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू से बुधवार शाम एक मरीज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इस घटना के बाद परिजन ने देर रात सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी जांचे और मरीज को पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप से बरामद किया, तब जाकर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


मटसैना थाना क्षेत्र के आनदींपुर करकोली निवासी 27 वर्षीय गोवर्धन पिछले कई दिनों से अस्पताल के आईसीयू में फेफड़ों में संक्रमण के चलते जीवन-मौत के बीच झूल रहा है। बुधवार शाम को जब परिजन वार्ड में पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। गोवर्धन अपने बेड पर नहीं था। अस्पताल प्रशासन हक्का-बक्का रह गया और मरीज के बाहर जाने की कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। मरीज के गायब होने की खबर सुनते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित भीड़ ने प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। इस दौरान धक्का-मुक्की में गोवर्धन का भाई रामचंद्र चोटिल भी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो मामला और संगीन हो गया। काफी मशक्कत के बाद, देर रात करीब एक बजे मरीज को महावीर नगर स्थित एक पेट्रोल पंप से बरामद किया गया। आनंदीपुर करकोली के प्रधान राजेश सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, अस्पताल प्रशासन ने समय रहते सीसीटीवी कैमरे चेक नहीं किए, जिसके चलते परिजनों को मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मरीज मिल गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर मरीज आईसीयू से बाहर कैसे निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed