{"_id":"69fcfcdfe6a958a7f806e2af","slug":"firozabad-news-odoc-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-174268-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कचौड़ी बनेगी स्वरोजगार का जरिया, ओडीओसी योजना देगी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कचौड़ी बनेगी स्वरोजगार का जरिया, ओडीओसी योजना देगी सहारा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजनान्तर्गत युवाओं को खाद्य प्रस्संकरण और व्यंजन निर्माण इकाई स्थापना का मौका हाथ लगेगा। नई नीति के तहत ओडीओसी योजनान्तर्गत लाभार्थियों को 25 प्रतिशत अनुदान और मेला-प्रदर्शनी में प्रतिभाग पर वित्तीय सहूलियत जाएगी।
ओडीओपी की तर्ज पर कांच, चूड़ी की भांति फिरोजाबाद में ओडीओसी योजना को रफ्तार देने की तैयारी है। शासन ने ओडीओसी (एक जिला-एक व्यंजन) योजना का सर्कुलर जारी कर दिया है। योजना के तहत ओडीओपी के द्वितीय विकल्प आलू प्रस्संकरण इकाई स्थापना के इच्छुक युवाओं को वित्तीय मदद के रूप में कुल लागत का 25 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
कचौड़ी की ब्रांडिंग होगी आसान, स्टॉल लगाने पर मिलेगा अनुदान
ओडीओसी योजना के तहत फिरोजाबाद की कचौड़ी को चिह्नित किया गया है। योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में मेला-प्रदर्शनी में कचौड़ी का स्टॉल लगाने वाले लाभार्थियों को यात्रा व्यय, स्टॉल शुल्क आदि की भरपाई को अलग से अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जिले में आलू की बंपर पैदावार
कृषि व उद्यान विभाग के विभिन्न योजनाएं भी किसानों को फल रहीं हैं। यही कारण है कि बीते पांच सालों के दरम्यान जिले में लगभग 58 से 60000 हैक्टेयर कृषि क्षेत्र में आलू की पैदावार होती है। साथ ही देश-विदेश में जिले की पहचान आलू हब के रूप में पुख्ता हुई है। ओडीओपी के विकल्प के रूप में चिह्नित आलू आधारित खाद्य प्रस्संकरण इकाई स्थापना के जरिये युवाओं को स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
अधिकारी की बात-
ओडीओसी योजना के जरिए खाद्य पदार्थ व व्यंजन निर्माण इकाई स्थापना आसान होगी। खास तौर पर आधारित प्रस्संकरण इकाई स्थापना के इच्छुक लोगों को योजना के तहत कई तरह की सहूलियतें मिलना आसान होगा।
संध्या यादव, उपायुक्त उद्योग