फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news nurder case un reveiled

Firozabad News: 64 दिन बीते, मजदूर की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस

Wed, 07 Feb 2024 03:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
firozabad news nurder case un reveiled
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में मजदूर की हत्या कर शव कस्बा स्टेशन के पास फेंक दिया। उसका शव लहूलुहान अवस्था में दो दिसंबर 2023 को बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक के बेटे से पूछताछ की तो पता चला कि दो युवक घर से जबरन उसके पिता को बुलाकर ले गए थे। जाने से मना करने पर गाली-गलौज भी की थी। करीब 64 दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। मृतक के बेटों ने जल्द खुलासे के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। मोहम्मदपुर नवादा निवासी पप्पू (53) की हत्या कर शव कस्बा के रेलवे स्टेशन के समीप फेंक दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस और डॉग स्क्वाइड की टीम ने मौका मुआयना किया। मृतक के सिर के आगे और पीछे से खून बह रहा था। इसके अलावा उसके शरीर पर काफी चोट थीं। मृतक के पुत्र कृष्णा ने बताया कि उसके छोटे भाई अजय के मुताबिक एक दिसंबर 2023 की रात करीब साढ़े आठ बजे दो युवक उसके घर गए थे और जबरन साथ चलने की बात कर रहे थे। पिता ने विरोध भी किया लेकिन उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके बाद युवक पिता को साथ ले गए। दो दिसंबर को उनका शव रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस कई दिनों तक मृतक के बेटों से पूछताछ करती रही। उसके बाद जैसे ही मामला ठंडा हुआ तो मजूदर की हत्या मामला भी फाइलों में दफन हो गया। मृतक का घर से ज्यादा मेल मिलाप नहीं था, लेकिन पिता की मौत से बेटों को बहुत दुख हुआ था। बेटे कृष्णा ने बताया कि मक्खनपुर पुलिस दो महीने बाद भी पिता की हत्या किसने की, आरोपी की तलाश तक नहीं कर सकी है। उन्होंने आलाधिकारियों से खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
मामले में गहनता से जांच की जा रही है। घटना स्थल और मृतक के घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। हत्यारों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

-प्रवीन कुमार तिवारी, सीओ शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed