{"_id":"6931e7e49136f867e00da3d6","slug":"firozabad-news-molvi-beaten-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-162261-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शाही बड़ा इमामबाड़ा में धर्मगुरु सहित उनके भाई से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शाही बड़ा इमामबाड़ा में धर्मगुरु सहित उनके भाई से मारपीट
विज्ञापन
फोटो13ट्रामा सेंटर में मेडीकल कराकर बाहर निकलते शहर काजी। संवाद
- फोटो : credit
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र में स्थित शाही बड़ा इमामबाड़ा परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर धर्मगुरु सैय्यद शाह नियाज अली और उनके छोटे भाई से मारपीट हो गई। इसके पीछे पुलिस की जांच में पुराने लेनदेन का विवाद सामने आया है। वहीं, नियाज अली का आरोप है कि उन्होंने भाजपा का वक्फ संशोधन बिल पर समर्थन किया था, इसी रंजिश में मारपीट की गई है। इसके अलावा दुकानदारों से रंगदारी वसूलने का विरोध भी मारपीट का कारण रहा।
शाही बड़ा इमामबाड़ा निवासी सैय्यद शाह नियाज अली ने खुद के शहर काजी होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार दोपहर को छोटा भाई शाहकार अली मोहल्ले के कमर की दुकान पर बैठा था, तभी सनी, आमिर, साकिब, वकार, अच्छे उर्फ अजहर व सात अज्ञात लोग आकर दुकानदारों से रंगदारी मांगने लगे। इसका शाहकार ने विरोध किया। इसी बात पर आरोपी मारपीट करने लगे। सूचना पर भाई को बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने चूड़ी के तोड़े से उन पर भी हमला कर दिया। इसमें दोनों को चोटें आई हैं। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इस पर आरोपी धमकी देते भाग निकले। इससे पूर्व में वक्फ संशोधन बिल पर भाजपा का समर्थन किया था। इस बात की पुरानी रंजिश आरोपी पक्ष मानता आ रहा है। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। इसके अलावा आरोपियों की भी तलाश जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस गश्त बढ़ाकर स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
कुछ देर के लिए दुकानें की बंद
घटना की सूचना मिलते ही इमामबाड़ा बाजार के व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दीं। हालांकि कुछ देर बाद खोल लीं। दुकानदारों ने भी पुलिस से अपील की कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।