फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news mbbs seats

Firozabad News: मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की बढ़ सकती हैं सीटें

Wed, 07 Feb 2024 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
firozabad news mbbs seats
फिरोजाबाद। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर सरकार जोर दे रही है। सोमवार को योगी सरकार के जारी वार्षिक बजट में सरकार ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भी सीटें बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। यहां 100 सीटें हैं अब संख्या बढ़ने पर यहां 150 सीटें हो सकती है। इससे चिकित्सा शिक्षा के छात्रों को खासा फायदा होगा।स्वशासी मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में एक बैच पूरा हो चुका है। इसमें एमबीबीएस की सौ सीटे पर ही प्रवेश लिए जा रहे हैं। अब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया है। जिसमें प्रदेश में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1840 से बढ़ाकर 3828 कर दी गई। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार के निर्णय के बाद फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भी सीटों में इजाफा होगा। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़कर 150 हो सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने बताया कि बजट में एबीबीएस की सीटें तो बढ़ी हैं। फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज की उम्मीद भी बढ़ गई है। इससे छात्रों को लाभ मिलेगा। मगर, फिरोजाबाद में कितनी सीटें बढे़गी, इसका अभी कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed