फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news makhanpur accident death

Firozabad News: बेकाबू थार की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Sun, 23 Nov 2025 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
firozabad news makhanpur accident death
फोटो 1मृतक अवधेश का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र में हाईवे अदमपुर गांव के पास बेकाबू थार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े दो बाइक सवारों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर घायलों को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव अदमपुर थाना मक्खनपुर निवासी (30) अवधेश, कैरई बैरई थाना शिकोहाबाद निवासी विजय प्रताप, गांव जेवड़ा निवासी राजू मक्खनपुर सदर बाजार स्थित एडवांस फैक्टरी से काम कर रोजाना की तरह अपने घर जा रहे थे। तभी अवधेश, विजय प्रताप और राजू तीनों जयपुरिया सिटी स्कूल के पास किसी काम से रुक गए। अवधेश अपनी बाइक और विजय व राजू एक बाइक पर थे। फिरोजाबाद से शिकोहाबाद की तरफ जाती अनियंत्रित थार ने तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। बेकाबू थार विद्युत पोल से टकराकर सड़क किनारे गिर पड़ी। चालक मौका पाते ही गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इससे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मची हुई थी। मृतक अवधेश कुमार पांच भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे दो बेटों को रोते-बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed