{"_id":"6841ece63f344143d40b6ef0","slug":"firozabad-news-kanha-gaushala-inspection-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-149757-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1.91 करोड़ से बनी कान्हा गोशाला की व्यवस्थाओं को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1.91 करोड़ से बनी कान्हा गोशाला की व्यवस्थाओं को सराहा
विज्ञापन
कान्हा गोशाला का निरीक्षण करते मुख्य सचिव पशुधन,दुग्ध एवं मत्स्य विकास अमित कुमार घोष एवं डीएम
- फोटो : सूचना विभाग
फिरोजाबाद। पशुधन, दुग्ध और मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष ने कान्हा गोशाला मक्खनपुर का निरीक्षण किया। 1.91 करोड़ की लागत से निर्मित गोशाला में 235 गोवंश संरक्षित हैं। वहीं, राही गोशाला में पर्यटकों की सुविधा को रेस्टोरेंट वाताकुलित कमरे, कन्वेंशन हॉल बनाए जाएंगे। संपूर्ण कार्य पीपीपी मोड पर कराया जाएगा।
प्रमुख सचिव पशुधन एवं मत्स्य विभाग अमित कुमार घोष ने कान्हा गोशाला मक्खनपुर में जो व्यवस्थाएं की गई है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने राही गोशाला को देख रहे मोक्षदा सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. भावना दुबे व अन्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया था। गोशाला प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस पर नोडल अधिकारी अमित घोष, डीएम रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम विशुराजा, डीएफओ विकास नायक ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि गोशाला स्थापना में जनसहयोग हासिल हुआ है। 17 हजार क्विंटल भूसे का दान लोगों ने किया है। गोवंशों के यूरिन कलेक्शन को एक अलग से पतली नाली बनाने की हिदायत दी।
मत्स्य विभाग के तालाब को देखा, की सराहना
फिरोजाबाद। शासन के प्रमुख सचिव पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य अमित कुमार घोष ने हाथवंत के गांव नगला हिम्मत में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत निजी भूमि पर बने तालाब का निरीक्षण किया। लाभार्थी पियुशिखा की ओर से उन्नत किस्म के मेजर कॉर्प जैसे रोहू कतला, मृगल साथ ही अमूर काॅर्प, सोल आदि प्रजाति का मत्स्य पालन किया जा रहा है। 1.909 हेक्टेयर में बने इस तालाब को बनाने में लाभार्थी को 12.59 लाख का अनुदान डीबीटी के माध्यम से दिया है। इस दौरान डीएम रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप निदेशक मत्स्य आगरा मंडल राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद