फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news income tax notice mnrega worker

Firozabad News: मनरेगा कार्ड के नाम पर दस्तावेज से छल, मजदूर को 68 लाख का आयकर नोटिस

Sun, 07 Sep 2025 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
firozabad news income tax notice mnrega worker
फरिहा (फिरोजाबाद)। मनरेगा कार्ड बनवाने के नाम पर एक युवक के दस्तावेज लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया, जिसके चलते पीड़ित को आयकर विभाग से 68 लाख रुपये का नोटिस मिला है। पहली बार नोटिस आने पर उन्होंने इसे विभाग की चूक समझा। जुलाई में तीसरी बार नोटिस आने पर वे थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की। जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट के अदेश पर फरिहा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इटौली गांव निवासी सुनील कुमार मानेसर (गुरुग्राम) में मजदूरी करते हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि अक्तूबर 2019 में गांव के ही चौब सिंह उर्फ अर्जुन सिंह उर्फ बंटी ने उनसे मनरेगा कार्ड बनवाने के बहाने आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र और बैंक पासबुक ले लिए थे। कुछ दिनों बाद कागज लौटाते हुए उन्होंने कहा कि कार्ड नहीं बन पाया। सुनील को मार्च में पहली बार आयकर विभाग से 68.25 लाख का नोटिस मिला। अप्रैल और जुलाई में फिर नोटिस आने पर उन्होंने थाने में शिकायत दी, लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर फरिहा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि आशंका है कि उनके दस्तावेज का इस्तेमाल कर आरोपी ने कोई फर्म खोली और आयकर जमा नहीं किया। जिस पर आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed