{"_id":"6841ea431e030433ec0b65ef","slug":"firozabad-news-iit-roorke-smart-city-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-149738-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईआईटी रूड़की ने सौंपी रिपोर्ट, स्मार्ट रोड पर तकनीकी सुधार की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईआईटी रूड़की ने सौंपी रिपोर्ट, स्मार्ट रोड पर तकनीकी सुधार की दी हिदायत
विज्ञापन
शहर के पहले स्मार्ट रोड पर आईं दरारें,फुटपाथ के टाइल्स में आई चटक।
- फोटो : संवाद
फिरोजाबाद। 28 करोड़ की लागत वाले शहर के पहले रेलवे स्टेशन को जाने वाली स्मार्ट रोड की थर्ड पार्टी जांच का काम पूरा हो गया है। यूरिडा और आईआईटी रूड़की की टीम ने अपनी ज्वाइंट रिपोर्ट नगर निगम व पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंप दी है। रिपोर्ट में कार्यदायी संस्था को स्मार्ट रोड के फुटपाथ व सड़क में बरती गई खामियों के अलावा जेब्रा क्रॉसिंग व पॉकिंग एरिया की रैंप आदि की डिजाइन सुधार का सुझाव दिया गया है।
नगर निगम क्षेत्र सुभाष तिराहा से स्टेशन रोड तिकोनिया तक राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए स्मार्ट रोड की थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को मिल गई है। नगर निगम प्रशासन की मांग पर आईआईटी रूड़की और यूरिडा की संयुक्त टीम ने करीब तीन माह पूर्व स्मार्ट रोड निर्माण की तकनीकी जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्यदायी संस्था द्वारा स्मार्ट रिपोर्ट हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं आईआईटी रूड़की और यूरिडा द्वारा अपनी ज्वाइंट सर्वे रिपोर्ट में ज्वाइंट सर्वे रिपोर्ट में हॉटमिक्स प्लांट के जरिए निर्मित मुख्य सड़क पर आई दरारों, फुटपाथ में आई चटक,प्रकाश व्यवस्था को लगाई लैम्प पोस्ट आदि में सुधार की हिदायत दी है। वहीं दूसरी ओर सड़क पर बनाई जेब्रा कॉसिंग और वाहनों के पॉर्किंग स्थल पर रैंप निर्माण में तकनीकी खामियों की ओर भी इशारा किया है।
-- -- -- -- -
दो साल से अधर में लटका है,हस्तांतरण का मुद्दा-
वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्मित शहर के पहले स्मार्ट रोड को पीडब्ल्यूडी ठेकेदार द्वारा तैयार किया है। भूमिगत विद्युतीकरण के अलावा साइड पटरी पर फुटपाथ व हल्के वाहनों की पॉर्किंग के प्रबंध किए गए। लेकिन कुछ खामियों के चलते करीब 26.7 करोड़ की लागत वाला यह मार्ग अभी भी नगर निगम को हस्तांरित नहीं हुआ है। इससे रखरखाव व साफ-सफाई का काम प्रभावित है।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
सुभाष तिराहा से स्टेशन रोड तिकोनिया तक बने स्मार्ट रोड की तकनीकी जांच रिपोर्ट आईआईटी रूड़की व यूरिडा दे दी है। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आशीष शुक्ल, एक्सईएन निर्माण नगर निगम