फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news ideal teacher

Firozabad News: आदर्श शिक्षक बनने की दौड़ शुरू, आवेदन में जुटे गुरुजी

Fri, 12 Jun 2026 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
firozabad news ideal teacher
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन प्रक्रिया, दिशानिर्देश व समयसारिणी जारी कर दी गई है। पात्र शिक्षक सात से 30 जून तक प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बीते तीन वर्षों से शिक्षकों की नियमित सेवा 15 साल अनिवार्य हो जाने से आदर्श शिक्षकों को खोजना चुनौती होगा।
विज्ञापन

बीएएसए अनिल कुमार ने बताया कि 20 जुलाई तक जिला चयन समितियां प्राप्त आवेदनों का परीक्षण, अभिलेख सत्यापन व मूल्यांकन करेंगी। चयनित आवेदनों को राज्य चयन समिति को भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर एक से 14 अगस्त तक पुनर्मूल्यांकन, प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक आवेदन के साथ अपना पोर्टफोलियो भी देंगे। पुरस्कार के लिए केवल नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिका ही पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 15 साल की नियमित सेवा और सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच साल की अवधि शेष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 अंकों पर किया जाएगा शिक्षकों का मूल्यांकन : विद्यालय में नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट में कमी, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, नवाचार आधारित शिक्षण, डिजिटल तकनीक के प्रयोग, विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों, सामुदायिक सहभागिता व विद्यालय विकास में योगदान जैसे मानक हैं। वस्तुनिष्ठ मानकों के लिए 40 अंक, प्रदर्शन आधारित गतिविधियों के लिए 40 अंक और प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed