फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news hightension line two burned

Firozabad News: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, चाचा-भतीजे की जलकर मौत

Fri, 20 Feb 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
firozabad news hightension line two burned
एका (फिरोजाबाद)। गांव रुहासी पट्टी में बृहस्पतिवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तीन घंटे तक हंगामा-प्रदर्शन किया और भूपेंद्र शाक्य (28) और उसके रिश्ते के चाचा प्रदीप शाक्य (27) के शवों को उठाने नहीं दिया। प्रशासन की ओर से 10-10 लाख रुपये के मुआवजे और पांच-पांच बीघा जमीन के पट्टे के आश्वासन के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

भूपेंद्र शाक्य और प्रदीप शाक्य बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.30 बजे घर से खेत में शौच के लिए निकले थे। गांव की गली से करीब 200 मीटर दूर पहुंचते ही अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में जोरदार स्पार्किंग हुई। दोनों कुछ समझ पाते, तार टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा। 11 हजार वोल्ट के तेज करंट ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट से दोनों बुरी तरह जल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत डंडे लेकर तार हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों का शरीर पूरी तरह जल चुका था। परिजन की चीख-पुकार से माहौल मातम में बदल गया और ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने एका थाना पुलिस को सूचना दी और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों के शवों को उठाने से इन्कार कर दिया। तीन घंटे तक ग्रामीण और परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने तहसील और विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब 9.30 बजे एसडीएम जसराना, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, विद्युत निगम से जेई और एक्सईएन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।

मुआवजे और पट्टे का आश्वासन

ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए तहसील जसराना और विद्युत निगम के अधिकारियों ने उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनो को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच बीघा जमीन का पट्टा देने का भी वादा किया गया। इन आश्वासनों के बाद ही ग्रामीण शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए। पुलिस ने इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 5-5 बीघा जमीन देने की मांग रखी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर विद्युत निगम ने 5-5 लाख, तहसील प्रशासन ने 5-5 लाख और 5-5 बीघा जमीन का पट्टा देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांव से करीब 11.30 बजे रवाना किया।


साहब, ये हादसा नहीं हत्या है

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने बिजली विभाग पर जर्जर तारों को न बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने कई बार इन जर्जर तारों के संबंध में विभाग को सूचना दी थी, लेकिन इनको नहीं बदला गया। इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वर्जन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

- अनुज चौधरी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed