फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news guru teg bahadur sahidi diwas

Firozabad News: गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा पर होंगे अनेक कार्यक्रम

Sun, 23 Nov 2025 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
firozabad news guru teg bahadur sahidi diwas
फोटो 12स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पर गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर हो‍ंगे
फिरोजाबाद। गुरु तेग बहादुर का 350 वां शहीदी दिवस 25 नवंबर को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पर मनाया जाएगा। इस दौरान शबद कीर्तन के साथ लंगर और प्रसाद का वितरण होगा। शबद कीर्तन को अलीगढ़ सहित अन्य स्थानों से ज्ञानी आएंगे। इसकी तैयारी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पर प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के ज्ञानी करनैल सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर का 350 वां शहीदी दिवस गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पर मनाया जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारा प्रांगण में दोपहर 11 बजे से लेकर एक बजे तक ज्ञानी गुरुमीत सिंह अलीगढ़ वाले, ज्ञानी करनैल सिंह एवं ज्ञानी हरमिंदर सिंह के द्वारा शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें काफी साध संगत प्रतिभाग करेगी। इसके बाद लंगर एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रांगण में गुरुद्वारा के प्रधान हरवंश सिंह मल्होत्रा के निर्देशन में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

टूंडला के नई बस्ती गुरुद्वारा रोड स्थित गुरद्वारा के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर ने कहा कि पर धन-धन साहिब गुरु तेग बहादुर की 350 नें शहीद दिवस के उपलक्ष्य में 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से सुखमनी साहिब के जप दिल्ली से आए रुहानी जत्था के द्वारा शब्द कीर्तन अरदास गुरु का लंगर एवं 24 नवंबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा सिंह से सिंधी कॉलोनी का भ्रमण करेगी। 25 नवंबर को अखंड पाठ साहिब की समापनी सुखमनी साहब के जाप आगरा से आए हरमीत सिंह और जसलीन कौर द्वार शब्द कीर्तन होगा। इसके साथ शिकोहाबाद स्थित गुरुद्वारा में भी गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed