फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news fraud teacher accuded fraud

Firozabad News: ग्राम प्रधान ने निलंबित शिक्षिका पर लगाया रुपये निकालने का आरोप

Sun, 23 Nov 2025 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
firozabad news fraud teacher accuded fraud
जसराना। कंपोजिट विद्यालय अतुर्रा पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के रूप में तैनात रहीं अध्यापिका पर विद्यालय के खाते से 80 हजार रुपये निकालने का आरोप ग्राम प्रधान ने लगाया है। प्रधान का दावा है कि पूरे मामले से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय एमडीएम एवं एसएमसी खाते से खुद को अलग करने के लिए बीएसए को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक जसराना की ग्राम पंचायत अतुर्रा की प्रधान आदेश कुमारी ने शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि विद्यालय में काफी समय तक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के रूप में तैनात रहीं हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 22 अगस्त को निलंबित कर उन्हें बीआरसी से संबद्ध कर दिया है। विद्यालय के संचालन की जिम्मेदारी बीएसए ने शिक्षिका सुजाता को दी है। ग्राम प्रधान आदेश कुमारी का कहना है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर धारणा शर्मा ने 10 नवंबर को विद्यालय के खाते से चेक के माध्यम से 80 हजार रुपए निकाल लिए। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधान ने कहा कार्रवाई नहीं होने पर पूरे मामले से विभागीय मंत्री के साथ मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। कोतवाल ने बताया अध्यापिका के खिलाफ ग्राम प्रधान द्वारा तहरीर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एबीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। निलंबन की जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed