फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news, firozabad hindi news, up news, firozabad jail news, firozabad crime news

महिला बंदी की हालत बिगड़ी,आगरा में हुई मौत

Wed, 03 Feb 2021 08:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
firozabad news, firozabad hindi news, up news, firozabad jail news, firozabad crime news
फिरोजाबाद। देह व्यापार के मामले में दोषी साठ वर्षीय महिला बंदी की मंगलवार की रात जिला कारागार में हालत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने महिला को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने आगरा में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रसूलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा थाना रसूलपुर में दर्ज कराया गया था। मामले में महिला एवं उसके पति के साथ एक रिश्तेदार को भी जेल भेजा गया था। महिला को न्यायालय ने दोषी मानते हुए दस वर्ष कारावास की सजा दी थी। जेल प्रशासन की मानें तो महिला की मंगलवार की शाम अचानक तबियत खराब हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर परिजनों को सूचना देने के साथ ही महिला क ो एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान दोपहर बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बंदी महिला की मौत पर जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने कहा है कि महिला नौ अक्तूबर 2020 से जेल में बंदी थी। महिला उसके पति और रिश्तेदार को थाना रसूलपुर पुलिस ने देह व्यापार के मामले में जेल भेजा था। आगरा में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने बताया कि महिला को ब्रेन हेमरेज हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट हो सकें गे। महिला के शव का आगरा में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed