फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news fire in hospital

Firozabad News: जिला अस्पताल के 100 शैया वार्ड में लगी आग, मची अफरातफरी

Fri, 08 May 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
firozabad news fire in hospital
फोटो 11 100 सैय्या अस्पताल के वार्ड में लगी आग के बाद भरे धुआं को उपकरण डालकर बाहर निकालने की क
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के 100 शैया विंग के एक वार्ड में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। वार्ड में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच दहशत फैल गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


घटना रात लगभग 12.30 बजे करीब की है। तीमारदारों के अनुसार, वार्ड के एक हिस्से में बिजली के तारों से अचानक तेज चिंगारी निकली। कुछ ही पलों में बिजली के उपकरणों ने आग पकड़ ली और चारों तरफ काला धुआं फैल गया। अस्पताल स्टाफ ने मरीजों को सुरक्षित स्थानों और दूसरे वार्डों में शिफ्ट करना शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन वार्ड की वायरिंग और कुछ महत्वपूर्ण विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे सीएमएस, जांच के आदेश

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन जैन ने स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने घबराए हुए लोगों को ढांढस बंधाया और बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को पूरे अस्पताल की वायरिंग की गहन जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दहशत में रहे तीमारदार

अचानक हुई इस घटना से मरीज के परिजन काफी देर तक सहमे रहे। लोग अपने मरीजों को गोद में उठाकर या स्ट्रेचर के जरिए वार्ड से बाहर भागते नजर आए। अस्पताल प्रशासन ने अब विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने और सुरक्षा मानकों को दोबारा परखने की बात कही है।




शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है। प्राथमिक जांच के बाद पूरे विद्युत तंत्र का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। सभी मरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं।

- डॉ. नवीन जैन, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed