फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news farmer hungama over fertilizer

Firozabad News: खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा, सड़क पर लगाया जाम

Fri, 19 Sep 2025 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
firozabad news farmer hungama over fertilizer
एका। एका क्षेत्र के उड़ेसर स्थित साधन सहकारी समिति नकटपुर पर पिछले चार दिनों से खाद न मिलने से नाराज किसानों का सब्र बृहस्पतिवार को टूट गया। नाराज किसानों ने एका-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि वे चार दिन से लगातार खाद के लिए आ रहे हैं, लेकिन हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे न सिर्फ उनका समय बर्बाद हुआ, बल्कि पेट्रोल भी फालतू में खर्च हुआ। किसानों ने समिति सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शटर बंद कर भाग जाते हैं, जिससे खाद नहीं मिल पाती। नाराज किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही थाना एका की पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने समिति सचिव को मौके पर बुलाया और अपनी मौजूदगी में खाद वितरण कराई।
विज्ञापन

समिति सचिव का कहना है कि किसानों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि शटर खोलना संभव नहीं था। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि एका-एटा मार्ग पर जाम की सूचना गलत है, हालांकि किसानों ने खाद न मिलने की वजह से हंगामा जरूर किया था। सचिव को बुलाकर किसानों को खाद वितरित कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed