{"_id":"699771e5d65f706d950a27e5","slug":"firozabad-news-drainage-maintenence-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-168148-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 23.5 करोड़ रुपये से बदलेगी नालों की सूरत, जलभराव से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 23.5 करोड़ रुपये से बदलेगी नालों की सूरत, जलभराव से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर है। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने शहर के तीन प्रमुख नालों और आंतरिक भागों की नाली-पुलिया की दशा सुधारने के लिए लगभग 23.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजी है।
योजना के तहत सबसे पहले शहर के तीन बड़े नालों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नगला बरी से आसफाबाद तक का नाला, आगा साहब मस्जिद से नालबंदान तक का नाला और जोशियाना मोहल्ला का नाला चिन्हित किया है। इन नालों की न केवल मरम्मत होगी, बल्कि उनकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी ताकि बारिश के पानी की निकासी सुगम हो सके।
सुरक्षा का इंतजाम और 29 स्थानों पर मरम्मत
नालों के कायाकल्प के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। तीनों नालों के किनारों पर लोहे अथवा कंक्रीट की रेलिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा, नगर निगम ने डीपीआर में शहर की नई आबादी और पुराने इलाकों के 29 ऐसे पॉइंट्स को चिह्नित किया है, जहां वर्षों पुरानी नाली और पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इनकी मरम्मत का प्रस्ताव भी इस योजना में शामिल है।
विज्ञापन
अधिकारी का बयान
योजना के तहत पूर्व में भेजी गई कार्ययोजना में आंशिक संशोधन करने के बाद दोबारा शासन को भेज दिया गया है। इसमें आंतरिक भागों के नालों की दशा सुधारने के प्रस्ताव भी प्रमुखता से शामिल किए हैं।
- आशीष शुक्ला, एक्सईएन (निर्माण), नगर निगम