{"_id":"69fcf7fa34a7b1492d04aa56","slug":"firozabad-news-cylinder-crisis-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-174273-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलिंडर नहीं दिया, हिरासत में संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलिंडर नहीं दिया, हिरासत में संचालक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलिंडर न देने और उन्हें परेशान करने की शिकायतों पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को एक पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालक को तहसील तलब कर कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया और कड़ी फटकार लगाई। शाम को सख्त हिदायत के बाद संचालक को छोड़ा गया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम बूढ़ा भरथरा निवासी मथुरा देवी तहसील पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम को बताया कि उन्होंने 15 नवंबर 2021 को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लिया था। उस समय एजेंसी संचालक ने उन्हें रेग्यूलेटर और चूल्हा तो थमा दिया, लेकिन आज तक सिलिंडर नहीं दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार एजेंसी के चक्कर काट रही है, लेकिन संचालक उसे हर बार अगले महीने आने का बहाना बनाकर टाल देता है।
शिकायत सुनते ही एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने तत्काल स्टेशन रोड स्थित एजेंसी संचालक को तहसील बुलवाया। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उसे कुछ देर हिरासत में रखा गया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।