फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS CRPF JAWAN FRAUD

Firozabad News: सीआरपीएफ जवान ने तलाक का वादा कर की दूसरी शादी

Fri, 07 Nov 2025 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS CRPF JAWAN FRAUD
शिकोहाबाद। सीआरपीएफ में तैनात जवान ने पहली पत्नी से तलाक होने का भरोसा दिलाकर युवती को दिल्ली कोर्ट ले जाकर दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दायर किया हुआ था। जिसमें पीड़िता ने आरोपी के पक्ष में बयान नहीं दिये। इससे नाराज आरोपी ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे व उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग थाना मटसेना क्षेत्र के गांव सिकेहरा निवासी अभिषेक कुमार से था। आरोपी सीआरपीएफ में 176 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स बारीकोडा बडगाम जम्मू-कश्मीर में तैनात है। पीड़िता ने दो वर्ष पूर्व आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा न्यायालय में दायर किया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने तारीख पड़ने के कारण पीड़िता से दोबारा फोन पर बातचीत की। पीड़िता को अपनी पहली पत्नी आरती यादव, जोकि पुलिस में तैनात है, उससे न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय से तलाक होने का भरोसा दिलाया। पीड़िता को शादी का प्रलोभन दिया। आरोप है कि आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में पीड़िता से गत 1 जुलाई 2025 को शादी की। इसके बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ले जाकर गत 4 जुलाई को शादी को रजिस्टर्ड कराया। शादी के बाद 5 जुलाई तक पीड़िता के साथ उसके घर शिकोहाबाद रहा। इस बीच पीड़िता से कई बार संबंध बनाए। शादी के बावजूद पीड़िता को अपनी पहली पत्नी से तलाक के कागजात नहीं दिखाए। इसके चलते पीड़िता ने कोर्ट में आरोपी के पक्ष में अपने बयान नहीं दिये। जिससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे व उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को मुकदमे के गवाहों ने किसी तरह बचाया। आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed