{"_id":"68e81adaef3a2bec66068d5c","slug":"firozabad-news-body-found-drowned-person-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-158100-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 36 घंटे बाद मिला यमुना में कूदे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 36 घंटे बाद मिला यमुना में कूदे युवक का शव
विज्ञापन
101, मृतक आकाश का फाइल फोटोपरिजन
- फोटो : हरख रेंज के पारा इब्राहिम गांव में तस्कर से बरामद कछुवा
टूंडला। गार्डन पुल से मंगलवार शाम यमुना नदी में कूदे युवक का शव लगभग 36 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह बरामद हुआ है। शव घटना स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर पारौली घाट पर मिला। शव मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र गांव पारौली सिकरवार निवासी 20 वर्षीय आकाश ने मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे करीब परिजन से फोन करने के बाद यमुना के गार्डन पुल से छलांग लगा दी थी। परिजन ने पुलिस को सूचना देते हुए उसकी यमुना में तलाश की थी, किंतु उसका शव नहीं मिला था। घटना दूसरे दिन बुधवार सुबह गोताखोर टीम के न पहुंचने पर आक्रोशित परिजन ने गार्डन पुल पर जाम लगा दिया था।
बुधवार को गोताखोर टीमों ने शव की तलाश की, किंतु आकाश का कोई पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे करीब, घटना के करीब 36 घंटे बाद उसका शव पारौली घाट पर यमुना में उतराता हुआ मिला। मृतक आकाश ट्रक चलाता था तथा वह अविवाहित था। वह तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां बर्फी देवी और पिता देशराज का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना नगला सिंघी प्रभारी ने बताया है कि युवक का शव आगरा क्षेत्र में मिला है चूंकि घटना आगरा की सर्किल की है। थाना फतेहाबाद पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद