फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news block pramukh accused exploisation

Firozabad News: सदर ब्लॉक प्रमुख पर की पत्नी और बेटी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
firozabad news block pramukh accused exploisation
फिरोजाबाद। भाजपा से सदर ब्लॉक प्रमुख पर उनकी पत्नी और बेटी ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी मांं पिछले 35 साल से अपने मायके में रह रहीं हैं। जब उसने पिता के कृत्य का विरोध किया तो पीटकर उसे भी घर से निकाल दिया। अब पीड़िता न्याय के लिए भटक रहीं हैं। अब मां-बेटी ने न्यायालय की शरण ली है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर के गांव छैछापुर निवासी शिवानी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता डा. लक्ष्मीनारायण यादव वर्तमान में भाजपा से सदर ब्लॉक प्रमुख हैं। उन्होंने अपनी पत्नी लौंगश्री का परित्याग कर दिया था। करीब 35 साल से पीड़िता की मां अपने मायके में रह रहीं हैं। जब पीड़िता की मां ने भरण-पोषण और शिवानी की शादी के खर्चे के लिए न्यायालय में वाद डाला तो पिता ने षडयंत्र करके शिवानी को साथ रखने और शादी कराने की बात कहकर मामला खत्म करा दिया। इसके बाद पीड़िता के चाचा और चाची भी संपत्ति पर हक जमाने लगे। जब शिवानी ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई करते जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने डायल-112, 1090 पर मामले की शिकायत की। तब पुलिस उसे लेकर घर के कमरे का ताला खुलवाकर उसे थाने ले गई। इसके बाद भी पिता उसे लेने के लिए नहीं पहुंचे। जानकारी होने पर मां लौंगश्री रात 11 बजे थाने पहुंची और शिवानी को साथ ले गईं। पीड़िता का आरोप है कि पिता ने उसका और उसकी मां का उत्पीड़न किया है। इस बारे में ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायन यादव का कहना कि 30 सालों से अधिक समय से पत्नी से संपर्क नहीं है। ससुरालपक्ष के लोग हिस्ट्रीशीटर है। पांच हजार रुपये हर महीने सात साल से खर्चा दे रहा हूं। सभी आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed