फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news 3 drowned ganga dashra

Firozabad News: पानी में डूबने से दो किशोर समेत तीन की मौत, एक के पोस्टमार्टम न कराने पर हंगामा

Fri, 06 Jun 2025 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
firozabad news 3 drowned ganga dashra
फिरोजाबाद/जसराना। गंगा दशहरा पर नहाने के लिए गए किशोर अलग-अलग थाना क्षेत्र में डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। करीब ढाई से तीन घंटे की तलाश के बाद शव बरामद किए गए। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक किशोर के परिजन ने पोस्टमार्टम न कराने की जिद को लेकर काफी हंगामा काटा। वहीं, जसराना में रसैनी नहर में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए। दो दोस्तों को पास में नहा रहे लोगों ने बचा लिया। जबकि एक की मौत हो गई। वहीं, थाना फरिहा क्षेत्र में दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए बेलदार की नंदपुर नहर में डूबने से मौत हो गई। उसका शव कुछ दूरी पर बंबा के नीचे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थाना लाइनपार के नगला गोकुल निवासी श्रीनिवास का सबसे छोटा पुत्र रोहित (16) बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने के लिए सुबह करीब साढ़े छह बजे गया था। करीब सात बजे पैर फिसलने के कारण वह यमुना में डूब गया। सूचना पर सीओ सदर चंचल त्यागी, बसई मोहम्मदपुर पुलिस अन्य फोर्स के साथ मौके पर आ गए। तत्काल स्टीमर मंगाकर उसकी तलाश कराई गई। करीब साढ़े तीन घंटे बीत जाने के बाद किशोर का शव यमुना से बरामद किया गया। परिजन आनन-फानन में उसे पहले सरकारी ट्रामा सेंटर और उसके बाद प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। दोनों ही जगह चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने प्राइवेट ट्रामा सेंटर पर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर उत्तर, लाइनपार, दक्षिण, रसूलपुर, रामगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन उसके शव को पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। लेकिन पुलिस जबरन पोस्टमार्टम कराने की जिद पकड़े हुई थी। इसे लेकर परिजन और पुलिस के बीच काफी नोकझाेंक हुई। परिजन एंबुलेंस ने उसका शव लेकर हाइवे पर आ गए और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस भी परिजन के पीछे दौड़ पड़ी और मृतक के शव को छीनने का प्रयास करने लगी। इसके बाद परिजन की मांग पर बिना पोस्टमार्टम के शव सुपुर्द कर दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका। लाइनपार थाना प्रभारी ने बताया कि शव के घर ले जाने के बाद परिजन को समझाया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। वहीं, रामगढ़ के सैलई पानी की टंकी निवासी सनी (26) गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों के साथ फरिहा की नंदपुर नहर में नहाने के लिए गया था। जहां अचानक से वह डूब गया। उसका सुराग न लगने पर दोस्तों ने सूचना परिजन को दी। जानकारी पर भाई सुभाष व पुलिस भी मौके पर आ गई। काफी तलाश के बाद कुछ दूरी पर ही बंबा के नीचे उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह बेलदारी करता था। उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन



फोटो 01,02



तीन दोस्त नहर में डूबे, दो को बचाया, एक की मौत
जसराना। तहसील जसराना के गांव गढिया खास निवासी वीरेंद्र सिंह का आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक अपने दोस्तों के साथ गांव के पास गुजर रही रसैनी नहर में नहाने बृहस्पतिवार की सुबह पहुंच गया। बताते हैं कि तीनों दोस्त डूबने लगे थे। इसमें अभिषेक अचानक गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने से अभिषेक डूबने लगा। दो लोगों को पास में नहा रहे अन्य लोगों ने बचा लिया। वहीं, अभिषेक को तलाशने के लिए परिजन के साथ पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीएम जसराना पुष्पेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक को तलाशने का कार्य किया। काफी देर बाद दारापुर रसैनी नहर पुल के पास से बालक का शव बरामद हो गया। बालक का शव बरामद होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल की धक्का-मुक्की से चेत गए थे परिजन
प्राइवेट ट्रामा सेंटर के गेट पर जब पुलिस और परिजन के बीच पोस्टमार्टम की बात को लेकर नोकझोंक चल रही थी। तभी परिवार का ही एक युवक एंबुलेंस से मृतक का शव लेकर हाईवे पर पहुंच गया था। जहां उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया। हाईवे पर भीड़ लगी हुई थी। तभी रामगढ़ थाने के कोतवाल ने मौके पर आते ही मृतक के परिजन और समर्थकों को धक्का देकर किनारे करना शुरू कर दिया, जिससे परिजन और गुस्सा गए थे। लेकिन सीओ सिटी ने समझदारी का परिचय देते हुए मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed