फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: New Year was welcomed with pomp, crowds in temples

फिरोजाबाद : धूमधड़ाके के साथ हुआ नए साल का स्वागत, मंदिरों में रही भीड़

Sun, 01 Jan 2023 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: New Year was welcomed with pomp, crowds in temples
फिरोजाबाद। नए साल का आगाज रविवार को धूमधड़ाके के साथ हुआ। होटल और रेस्तरां में आयोजित पार्टियों में युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। आसमान में आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। सुबह की शुरूआत लोगों ने पूजापाठ से की। मंदिरों में सुबह भक्तों की भीड़ रही। शहर से काफी संख्या में लोग मथुरा बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भी पहुंचे। तमाम लोग गोवर्धन परिक्रमा लगाने को सुबह ही निकल गए। सोशल मीडिया पर भी नए साल का उत्साह छाया रहा।
विज्ञापन

यूं तो शनिवार देर रात तक नए साल का जश्न चलता रहा। सुबह से लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देने लगे। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भीड़ लगी रही। लोगों ने साल के पहले दिन की शुरुआत पूजापाठ से की। नए साल के मौके पर शहर में धार्मिक कार्यक्रम किए गए। रेस्तराओं में भी नए साल के पहले दिन भीड़ रही। कोचिंग में भी धमाल मचा। सरकारी कार्यालय में भी कामकाज कम हुआ। शहर के प्रमुख मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर के साथ ही उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम, गोपाल आश्रम, छदामीलाल जैन मंदिर, चंद्रप्रभु मंदिर, बालाजी मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

खूब हुई फूलों की बिक्री
नगर में फूल विक्रेताओं की दुकान पर सुबह से ही फूल और बुके की खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे। फूल विक्रेताओं ने पहले से ही बुके और फूल का इंतजाम करके रखा था। पूरे दिन लोग एक दूसरे से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। फूल की दुकानों पर काफी भीड़ का आलम देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल पार्क में रही भीड़
शहर के अटल पार्क में लोगों की भीड़ रही। नए साल पर रविवार का अवकाश होने के कारण लोग परिवार सहित पार्क में पहुंचेे। बच्चों ने पार्क में मस्ती की। फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर अपलोड किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed