{"_id":"5f99b42a8ebc3ea372521ad9","slug":"firozabad-murder-firozabad-news-agr4656470132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम और गुस्से के साथ सुहाग नगरी में तनाव, घंटाघर पर दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गम और गुस्से के साथ सुहाग नगरी में तनाव, घंटाघर पर दो घंटे जाम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बड़ी छपैटी में हुए बवाल के दौरान युवक की मौत के बाद घंटाघर चौराहे पर जाम लगा कर धरना लग?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार शाम को थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी छपैटी में हुए बवाल के बाद सुहागनगरी में गम और गुस्से के बीच तनाव का माहौल है। बुधवार को घटना स्थल से लेकर सदर बाजार और जिला अस्पताल में लोगों ने पुलिस ने सामने गुस्से का इजहार किया। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के साथ लोगों ने घंटाघर पर जाम लगा दिया। परिवार को आर्थिक मदद और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग दो घंटे तक जाम लगाए रहे। प्रशासन ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद और आवास देने का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम खोला। इस दौरान बाजार भी बंद किया गया। तनाव के बीच आईजी जोन ए सतीश गणेश शहर में कैंप किए रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ तैनात करके शहर को छावनी बना दिया गया।
मोहल्ला बडी छपैटी निवासी उमाशंकर गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता (26) की बवाल में की गई फायरिंग में मौत हो गई। घटना से मंगलवार रात से ही लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को सुबह गुस्साए लोग नारेबाजी करते हुए जब बाजार में निकले तो तनाव का माहौल देख कर लोगों ने दुकानें नहीं खोली। बाजार में फोर्स आने के बाद दोपहर 12 बजे से बाजार खुलना शुरू हुआ। अमित के शव के पोस्टमार्टम के बाद शव आवास पर पहुंचा और उधर दोपहर दो बजे लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ सदर बाजार में घंटाघर पर जाम लगा दिया। लोग अमित के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की। लोगों की मांग थी डीएम मौके पर आएं। एसडीएम सदर कुमार चंद्र ज्वालिया और एसडीएम टूंडला राजेश कुमार वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, सिरसागंज के चेयरमैन सोनली शिवहरे भी यहां पहुंच गए। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ आवास दिलाया जाएगा। चूंकि अभी आचार संहिता की बाध्यता है। एसडीएम के लिखित आश्वासन पर लोगों ने मौके पर मौजूद सदर विधायक के हस्ताक्षर भी कराए इसके बाद जाम खोल दिया। सदर बाजार के साथ शास्त्री मार्केट में भी लोग बाजार बंद कराने पहुंचे। दहशत में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। 12 बजे खुला बाजार दोपहर दो बजे बाद फिर बंद हो गया।
सीआरपीएफ के साथ चप्पे पर तैनात रही फोर्स
लोगों के आक्रोश को देख कर संवेदनशील क्षेत्र इमामबाड़ा से लेकर रसूलपुर तक पुलिस और पीएसी के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए। इधर घंटाघर से लेकर सिनेमा चौराहे तक का इलाका भी छावनी बना दिया था। सुभाष तिराहे से जैन मंदिर तक हाईवे पर भी सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ गुस्सा, अभियानों पर लोगों ने उठाए सवाल
फिरोजाबाद। लोगों का यह गुस्सा बुधवार को सुबह से शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। पार्षद अजय गुप्ता, उल्लास गर्ग, लोकेश गु्प्ता, उदय सिंह सहित बड़ी छपैटी, हुंडावाला बाग, पेमेश्वर गेट मोहल्ले के लोग रसूलपुर क्षेत्र में एकत्रित हुए। बाइकों से नारेबाजी करते हुए सदर बाजार में पहुंचे। लोगों ने कहा कि ई-रिक्शा वालों का शहर में आतंक है। भाजपा कार्यकर्ता उल्लास गर्ग, अनुग्रह गोयल ने पुलिस के सामने कहा जुआ-सट्टा चलाने वालों को पुलिस ने संरक्षण दे रखा है। भाजपा नेता सुनील गुप्ता और पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता लोगों को समझाते नजर आए।
सांसद ने लोगों को समझाया
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में लोग पुलिस पर गुस्सा उतार रहे थे तभी सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन भी यहां आ गए। सांसद ने लोगों को समझाया कि गुस्सा जायज लेकिन अब ठोस कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ कराई जाएगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबेश शर्मा, राम नरेश कटारा, डा. अखिलेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विधायक ने प्रभारी मंत्री से की बात, पीड़ित परिवार की होगी मदद
फिरोजाबाद। सदर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को पूरी जानकारी देने के साथ-साथ पीडित परिवार को आर्थिक मदद के लिए उन्होंने जनपद के प्रभारी मंत्री मोती सिंह से बात की है।