{"_id":"6849d4727ad67ae7130cf07c","slug":"firozabad-first-uncle-raped-his-nephew-then-committed-suicide-by-hanging-himself-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-150125-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : पहले भतीजे संग चाचा ने किया कुकर्म, फिर फंदा कसकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : पहले भतीजे संग चाचा ने किया कुकर्म, फिर फंदा कसकर दे दी जान
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में शौच करने गए आठ वर्ष के बालक के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने कुकर्म की वारदात की। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से नाबालिग आरोपी चाचा ने गांव में ही बुआ के घर की छत से निकल रहे गाटर से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बालक को गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया है।
फरिहा के एक गांव में 8 वर्षीय बालक मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे शौच करने के लिए गया था। उसके रिश्ते का 15 वर्षीय चाचा उसे पकड़कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक की हालत खराब होने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां वार्ड बॉय तक ड्यूटी पर नहीं थे। चौकी पर तैनात पुलिस ही व्हीलचेयर से अंदर ले गई। यहां चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद बालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। बालक की मां ने आरोपी के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने आरोपी को उसी की बुआ के मकान की छत से निकल रहे गाटर से फंदे पर झूलता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। आरोपी ने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका शव गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान के पीछे निकले गाटर में दुपट्टे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
त्रिगुण विशेन, एसपी ग्रामीण