{"_id":"639f4c5441dc8e22387a7aac","slug":"firozabad-e-court-training-given-to-advocates-and-their-clerks-firozabad-news-agr5572380115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : अधिवक्ता और उनके लिपिकों को दिया ई-कोर्ट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : अधिवक्ता और उनके लिपिकों को दिया ई-कोर्ट का प्रशिक्षण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर न्यायालय का काम भी ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसके प्रशिक्षण के लिए ई-कमेटी के अध्यक्ष विनोद सिंह रावत के निर्देश पर सभी जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधीनस्थ हैं को प्रशिक्षण दिया। जिसमें ई-कोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और उनके लिपिकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज अवधेश पाठक रहे। प्रशिक्षण ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर जिला जज ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले में तहसीलवार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को अपर जिला जज और नोडल अधिकारी तहसीलदार हर्षवर्धन ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अधिवक्ताओं और लिपिकों को ई-कोर्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में न्यायालय का कार्य भी ऑनलाइन होगा। इसलिए आप सभी लोग अभी से इन चीजों को अपने व्यवहार में लाएं, जिससे आने वाले समय में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, बार एसोसियेशन के अध्यक्ष श्याम बाबू यादव, अशोक यादव एडवोकेट, राहुल यादव एडवोकेट, कपिल श्रीवास्तव एडवोकेट, सुनील यादव, दिनेश यादव, शिव कुमार शर्मा एडवोकेट, प्रवीण कुमार यादव मौजूद रहे।