{"_id":"6390cc64c6e9642f7e14dae6","slug":"firozabad-demand-for-construction-of-fire-station-in-jasrana-raised-in-vidhansabha-firozabad-news-agr5560295140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : विधानसभा में उठाई जसराना में अग्निशमन केंद्र के निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : विधानसभा में उठाई जसराना में अग्निशमन केंद्र के निर्माण की मांग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना में अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आग की घटनाओं में होने वाली जन एवं धन की हानि को रोकने के लिए जसराना विधायक ने निर्माण का मामला सदन में रखा। जनपद में जर्जर हो रहे विद्यालयों का मामला भी उठाया है।
पुलिस विभाग में खेल कोटे के तहत 534 आरक्षियों की भर्ती होनी है। विधायक जसराना इंजी. सचिन यादव ने प्रक्रिया की जानकारी चाही तो सरकार ने बताया आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्रवाई चल रही है। विधायक ने कहा निष्पक्षता के तहत शीघ्र ही भर्ती की जानी आवश्यक है।
वहीं तकनीकि समिति ने फिरोजाबाद जिले के 148 विद्यालयों को जर्जर घोषित किया गया है। जसराना विधायक ने सरकार से सवाल किया तो बताया गया 33 विद्यालयों का पुनर्निर्माण पूरा हो गया है जबकि 59 विद्यालयों पर कार्य चल रहा है अन्य विद्यालयों पर आगे कार्य होगा। जसराना में अग्निशमन केंद्र बनाए जाने की मांग उठाते हुए विधायक सचिन यादव ने कहा अग्निशमन केंद्र बनने पर धन एवं जन हानि को रोका जा सकता है।