फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Congressmen protested at the headquarters and arrested

फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दी गिरफ्तारी

Wed, 06 Oct 2021 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: Congressmen protested at the headquarters and arrested
फिरोजाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के लखीमपुर खीरी जाने के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया। कांग्रेसजनों को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में कांग्रेसजन जिला मुख्यालय पर पहुंचे। इस दौरान धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के रवैये का विरोध किया।
विज्ञापन

कांग्रेसजनों को प्रदर्शन के दौरान मटसेना पुलिस ने गिरफ्तार करके उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। गिरफ्तारी देने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला महासचिव दुष्यंत कुमार धनगर, वकार खालिक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा पाल, ब्लॉक अध्यक्ष फिरोजाबाद रामशंकर राजौरिया, संत कुमार, संतोष कुशवाहा, अंशुल यादव, विपिन गुप्ता, रामसेवक वैद्य, जगदीश बाल्मीकि, रामखिलाड़ी कुशवाहा, जाहरसिंह कुशवाह, राजू शर्मा, विनोद कुमार, जगदीश शर्मा, एडवोकेट विद्या राम वर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा एडवोकेट, मोहित राजपूत, धीरेंद्र सिंह जुरैल, लाला राइन गांधी, योगेश दिवाकर, पूजा बंसल, मुकेश गौड़, शशि शर्मा आदि ने गिरफ्तारी दी। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने कहा कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिसलाइन भेजा था बाद में रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed