फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad child theft case resonated in the capital of the country

देश की राजधानी में गूंजा फिरोजाबाद बच्चा चोरी का मामला

Wed, 31 Aug 2022 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Firozabad child theft case resonated in the capital of the country
फिरोजाबाद। मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी बच्चा फिरोजाबाद की भाजपा पार्षद रही विनीता अग्रवाल के घर से बरामद होने का मामला मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में भी सुनाई दिया। हालांकि पार्टी हाईकमान नें उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम लेते हुए कहा कि इनकी पार्टी के लोग बच्चों को चुराने लगे हैं। इस पर विधानसभा में हंगामा हुआ।
विज्ञापन

मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी बच्चा सदर बाजार कटरा पठानान बूरे वाली गली निवासी भाजपा पार्षद रही विनीता व उसके पति पूर्व सभासद कृष्ण मुरारी के घर से बरामद होने के बाद भाजपा विपक्षियों के निशाने पर आ गई है। सपा के अखिलेश यादव ने फेसबुक पर अमर उजाला की खबर शेयर करते हुए कटाक्ष किया। भाजपा ने तुरंत पार्षद विनीता अग्रवाल को पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद बच्चा चोरी का मामला दिल्ली विधानसभा में गूंजा।
विज्ञापन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं उनके नेताओं को मैं बधाई दूंगा कि कभी उनके नाम स्कूल एवं अस्पताल बनवाने तथा रोजगार देने में नहीं आए. हां गुंडागर्दी और खोखा-कोका में आते रहे हैं। अब तो इनकी पार्टी के लोग बच्चे तक चुराने लगे हैं। इसके बाद दिल्ली विधानसभा में हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed