फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Bike rider youth attacked with bricks on his head, condition critical

फिरोजाबाद : बाइक सवार युवक के सिर पर ईटों से हमला, हालत गंभीर

Wed, 07 Dec 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: Bike rider youth attacked with bricks on his head, condition critical
फिरोजाबाद। लालपुर के पास बाइक सवार युवक की कुछ लोगों ने पिटाई करते हुए सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर हिना धर्मकांटे के पास निवास करने वाला अयान अपने मामा उमेर निवासी बड़ा लालपुर के साथ बाइक से मंगलवार देर शाम अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक सवार मामा भांजे लालपुर के समीप पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उमेर ने बताया कि उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने अयान की पिटाई करने के साथ ही उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल होने के साथ ही बेहोश हो गया। इस बीच हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि उमेर की तहरीर पर धीरज और जीतू निवासी लालपुर थाना रसूलपुर को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed