फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ?firozabad beat Lucknow in cricket match

सुहाग नगरी ने लखनऊ की टीम को हराया

Mon, 29 Dec 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 29 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
?firozabad beat Lucknow in cricket match
 सैफई के स्टेडियम में आयोजित इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) में
विज्ञापन
खेलते हुए सुहाग नगरी के खिलाड़ियों ने लखनऊ की टीम के छक्के छुड़ाते हुए पहला मैच जीत लिया।


जावेद एकेडमी के कप्तान जावेद ने बताया कि सुहाग नगरी के खिलाड़ियों को भी आईजीसीएल में हिस्सा लेने का मौका मिला है। उनके साथ टीम के सभी खिलाड़ी रविवार को सैफई पहुंचे। सोमवार को फीरोजाबाद की टीम का मैच लखनऊ की टीम से हुआ। फीरोजाबाद की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी की। टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 176 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें योगेंद्र यादव ने शानदार वेटिंग करते हुए 55 रन बनाए।

उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। लखनऊ की टीम मात्र 65 रन बना सकी। कप्तान जावेद ने तीन विकेट लिए और सुहैल अब्बास ने दो विकेट। टीम के काशिम सिद्दकी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कप्तान जावेद ने बताया कि मैच सात जनवरी तक चलेगा। इसमें विजेता टीम को तीन लाख और उप विजेता टीम को डेढ़ लाख का पुरस्कार निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed