फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad administration working is injustice with farmers: Sharma

फीरोजाबाद का प्रशासन किसानों के साथ कर रहा है अन्याय-शर्मा

Fri, 09 Sep 2016 12:56 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 09 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Firozabad administration working is injustice with farmers: Sharma
फीरोजाबाद का प्रशासन किसानों के साथ कर रहा है अन्याय-शर्मा - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय महासचिव की चेतावनी के पश्चात पहुंचे एसडीएम शिकोहाबाद
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को डीएम के समक्ष रखकर हल का दिया भरोसा
भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा किसानों के साथ फीरोजाबाद का प्रशासन अन्याय कर रहा है। किसान अहिंसा के पुजारी हैं। 18 दिनों से धरना देने के पश्चात सुनवाई नहीं होना गलत है। उन्होंने प्रशासन को एक घंटे का समय देते हुए नहीं आने पर आंदोलन का रुख बदलने की चेतावनी दी। शिकोहाबाद एसडीएम एसपी सिंह पहुंचे। उन्होंने पूरी स्थिति को समझने और हल कराने का भरोसा दिया।

जेडाझाल परियोजना से जुड़े किसानों को चार गुना मुआवजा दिलाने को भाकियू टिकैत के द्वारा पिछले 18 दिन से हाथवंत ब्लाक के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। अनशन स्थल पर राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा पहुंचे तो किसानों में नए जोश का संचार हुआ। उन्होंने कहा किसान अहिंसा के पुजारी है,उनकी मां (जमीन) उनसे छीनी गई और उनका बाजिब हक (मुआवजा) भी नहीं दिया। प्रशासन की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन को चेतावनी दी कि एक घंटे में कोई अधिकारी नहीं आया तो काम रुकवा देंगे। मंडलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा हम अपनी लड़ाई शांतिपूर्ण ढंग से लड़ रहे हैं। शासन एवं प्रशासन हमारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। जनप्रतिनिधियों ने कोई सुनवाई नहीं है। 2017 के चुनाव में किसान इसका हिसाब बराबर करेंगे। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी देंगे। मथुरा जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन सुनवाई नहीं करे तो ब्लाक प्रांगण में पशुओं को बांधना शुरू कर दें। जिलाध्यक्ष रामवीर यादव ने कहा किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर मूलचंद्र यादव,केशपाल सिंह,बांके लाल, प्रदीप कुमार, सुल्तान सिंह, मुकुट सिंह, राजेंद्र सिंह,राजनाथ सिंह, श्यामवीर सिंह,हरी सिंह, राधेश्याम, प्रेमपाल सिंह, नीरजा देवी, राजो देवी, सुमन देवी, मीरा देवी,रामदुलारी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रनवीर सिंह यादव,संचालन सुरेशचंद्र भाटिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed