फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firoazabad news glass factory open

राहत: बुधवार को 40 कारखानों में पटरी पर लौटा कामकाज

Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
firoazabad news glass factory open
फोटो 18नगला भाऊ स्थित एक कारखाने में ब्रहस्पतिवार काम करते श्रमिक। संवाद - फोटो : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
फिरोजाबाद। पॉट भट्ठी वाले कांच चूड़ी कारखानों में कामकाज पटरी पर लौट रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के 40 से अधिक कारखानों में उत्पादन कार्य हुआ। वहीं, श्रमिकों का पक्ष सुनने को श्रम विभाग के अधिकारियों ने विकास प्राधिकरण बैठक भी की। बैठक में मौजूद श्रमिक संगठन पदाधिकारियों ने कारखानेदारों पर ही निजी हित में कामबंद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चूड़ी जुड़ाई की दरों में बढ़ोत्तरी के लिए कारखानेदारों एवं श्रमिकों के बीच लंबे समय से गतिरोध है। प्रशासन की पहल के बाद कारखानेदारों ने हाल ही चूड़ी जुड़ाई को जरूरी तेल व गैस खर्च के रूप में एक रुपये की तत्काल बढ़ोत्तरी एवं एक जुलाई से 50 पैसे प्रति तोड़ा जुड़ाई के एवज में अतिरिक्त मेहनताना बढ़ाने का आश्वासन दिया है। लेकिन इसके बावजूद बीते सोमवार और मंगलवार को अधिकांश पॉट भट्ठी चूड़ी कारखानों में कामबंदी हो गई। अचानक हुई कामबंदी की भनक लगते ही सक्रिय नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने बुधवार को कारखानेदारों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। नगर मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक का असर बृहस्पतिवार को दिखा। नगला भाऊ, पुरषोत्तम नगर, जाटवपुरी और रसूलपुर के अलावा पुराने हाईवे के सर्विस रोड से सटे 30-40 चूड़ी कारखानों में कामकाज पटरी पर दिखा।
विज्ञापन

------------
श्रम विभाग ने सुनीं,श्रमिकों की समस्याएं-
कारखानेदारों से वार्ता के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भारतीय मजदूर संघ की राधा शंखवार व अन्य श्रमिक नेताओं के साथ वार्ता की। प्रशासनिक अधिकारी देवेद्र पाल सिंह और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अवनीश कुमार के साथ वार्ता के दौरान श्रमिक संगठन पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ कारखानेदार ही निजी हित में कामबंदी करा रहे हैं। श्रमिकों में कामबंदी की कोई मंशा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अधिकारी की बात-
कारखानेदारों से वार्ता के बाद बृहस्पतिवार को श्रमिक संगठन से भी वार्ता हुई। पॉट भट्ठी चूड़ी कारखानों में कामकाज पटरी पर लौट आया है। बृहस्पतिवार को 40 कारखानों में काम लगा। श्रमिक संगठन ने कामबंदी जैसे हालतों से दूरी बनाने का आश्वासन दिया है।
देवेद्र पाल सिंह प्रशासनिक अधिकारी श्रम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed