फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firing,security gaurd injured

बंदूक साफ करते समय जमीन पर गिरी, गोली चलने से सुरक्षा गार्ड घायल

Mon, 28 Sep 2020 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
firing,security gaurd injured
फिरोजाबाद। बिजली विभाग कार्यालय में सोमवार की दोपहर सफाई के दौरान सुरक्षा गार्ड की डबल बैरल बंदूक हाथ से छूटकर गिर गई। बंदूक में गोली भरी हुई थी और जमीन पर गिरते ही गोली चल गई। इस दौरान सुरक्षा गार्ड के पैर में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विभाग के कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के चमरौली निवासी कुंवरपाल (52) पुत्र अतर सिंह थाना दक्षिण के लेबर कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी डबल बैरल बंदूक को साफ कर रहे थे। इस दौरान बंदूक में गोली भरी हुई थी।
विज्ञापन

इसी बीच बंदूक उनके हाथ से छूटकर गिर गई। इसके गिरते ही गोली चल गई और कुंवरपाल के एक पैर में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। इसके बाद कर्मचारी उन्हें तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरपाल ने बताया कि गोली भरी बंदूक को सफाई कर रहा था। इसी बीच बंदूक गिर गई और गोली चल गई। इससे उनके पैर में गोली लग गई। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि बिजली विभाग का राजस्व जमा करने के लिए बैंक जाने से पहले सुरक्षा गार्ड कुंवरपाल सिंह डबल बैरल बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान घटना हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed