फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firing in the mateer of the way

रास्ते के विवाद में पथराव-फायरिंग

Fri, 09 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीराोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीराोजाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला तेजा में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग कर गई। फायरिंग में तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पथराव और फायरिंग होने से भयभीत ग्रामीण ने घरों में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला तेजा निवासी कालीचरन पुत्र सूरजभान और मुन्नेश पुत्र सुम्मेरसिंह के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में कोर्ट में भी वाद चल रहा है। गुरुवार दोपहर एक बजे करीब कालीचरन का भतीजा भुल्ला ट्रैक्टर लेकर विवादित रास्ते पर पहुंच गया। मुन्नेश ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शोरशराबा होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव किया गया। पथराव शुरू होते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग भी गई। फायरिंग के दौरान ग्रामीणों के साथ ही पुलिसकर्मियों ने भी दौड़कर अपनी जान बचाई। पथराव-फायरिंग में एक पक्ष की विनीता पत्नी राजेंद्र सिंह गोली लगने से घायल हो गई। वहीं ममता पत्नी मोनू, अशोक कुमार पुत्र राजवीर सिंह और कलावती पत्नी अशोक कुमार भी घायल हो गए। जानकारी पर सीओ प्रशांत सिंह पीएसी के साथ गांव पहुंच गए। हालांकि तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



बार-बार शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
रास्ते के विवाद को लेकर मुन्नेश पक्ष पिछले तीन माह से तहसील प्रशासन और पुलिस के चक्कर काट रहा था। उसने तहसील दिवस, समाधान दिवस आदि में न्याय के लिए शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई थी। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। बुधवार शाम को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। यदि प्रशासन ने पहले ही सुनवाई की होती तो विवाद नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक ही परिवार के दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पुलिस दोनों पक्षों के विरुद्ध 107/16 की कार्रवाई कर चुकी है। उसी रास्ते को लेकर विवाद हुआ है और फायरिंग में एक महिला व पथराव में एक अन्य महिला और युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।
                                                 प्रशांत सिंह

                                                 पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed