फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firing followed by fighting on Station Road

Firozabad News: स्टेशन रोड पर मारपीट के साथ हुई फायरिंग

Tue, 30 Jul 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Firing followed by fighting on Station Road
शिकोहाबाद। कन्फेक्शनरी की दुकान पर सामान लेने के लिए पर्ची कटवाने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फायरिंग तक हुई। अचानक हुई फायरिंग की घटना से स्टेशन रोड पर दहशत फैल गई। मारपीट की घटना में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं उसका साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार रात 8:30 बजे करीब अरांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी देवेश कुमार निवासी जफराबाद थाना शिकोहाबाद एवं उसके साथ विकास नामक युवक स्टेशन रोड स्थित दुबे कन्फेक्शनरी पर सामान लेने के लिए आये हुए थे। सामान लेने के लिए जब ग्राम पंचायत अधिकारी काउंटर पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी ने सामान की पर्ची कटवाने के लिए बाहर भेज दिया। जब वह बाहर पर्ची कटवाने के लिए आया, तो बाहर बैठे कर्मचारी ने मशीन खराब होने की बात कहकर उन्हें वापस अंदर भेज दिया।
विज्ञापन

इससे ग्राम पंचायत अधिकारी नाराज हो गया। इसके बाद ही कर्मचारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। ग्राम पंचायत अधिकारी का आरोप है कि दुकान के सभी कर्मचारी एकजुट हो गए। उन्होंने उसके साथ पिटाई शुरू कर दी। लाठी-डंडों से उन्हें पीटा, उनके मोबाइल तक छीन लिए। इसके बाद अचानक ही किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं उसका साथी बच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबे कन्फेक्शनरी से हिरासत में लिए गए प्रवीण दुबे ने पुलिस को बताते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी एवं उसके परिवार के लोग कर्मचारियों से विवाद के बाद जबरन दुकान में घुस आए थे। उन लोगों ने कर्मचारियों के साथ पहले पिटाई की थी। इसके चलते यह घटना हुई। फायरिंग का आरोप यह हम सभी को फंसाने के लिए लगा रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। वहीं सोनू दुबे ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। इन लोगों ने ही दुकान के अंदर आकर कर्मचारियों संग मारपीट की है।





स्टेशन रोड पर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं दुबे कन्फेक्शनरी के कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई है। ग्राम पंचायत अधिकारी का परिवार दुकान के अंदर घुस आया था। इसके बाद मारपीट शुरू हुुई थी। फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। थाने से यह जानकारी हमें दी गई है। दोनों पक्षों का मेडिकल करवाकर कार्रवाई की जा रही है।
प्रवीण कुमार तिवारी, सीओ, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed