फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firing

पुरानी रंजिश को लेकर टूंडली में फायरिंग, पथराव, बनी रही दहशत

Sat, 07 Dec 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
firing
टूंडला के टूंडली क्षेत्र में फायरिंग के बाद मौजूद महिला पुलिसकर्मी - फोटो : TUNDLA
टूंडला। टूंडली में शनिवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पथराव के बाद फायरिंग हो गई। इसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें आगरा भेज दिया गया है। इसके अलावा पथराव में भी कई लोग घायल हो गए हैं। करीब 15 मिनट तक हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर एसपी सिटी व सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे धर्मवीर पुत्र छोटेलाल, आदेश व सूरज पुत्रगण गजेंद्र और मोनिका पत्नी सूरज का गांव के ही ओमवीर पुत्र सुखवीर सिंह, संदीप उर्फ रिंकू पुत्र जयवीर सिंह से विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में पथराव व फायरिंग शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से जमकर गोलियां चलीं। इस दौरान ओमवीर और संदीप को गोली लग गई। साथ ही पथराव में भी छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एफएच मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस को घरों की छतों से कई खोखे मिले हैं। सड़कों पर पड़ीर्ं इंटें पथराव की कहानी बयां कर रहीं हैं। जानकारी पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार समेत सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कई लोगों हिरासत में लिया
फायरिंग और पथराव की घटना को लेकर पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एक माह पूर्व भी हुआ था झगड़ा
टूंडला। दोनों पक्षों के बीच एक माह पूर्व भी झगड़ा हो चुका था। पुलिस ने दोनों को पक्षों को थाने लाकर समझौता कराया था। इसके बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed