फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firecrackers found at the warehouse in excess of the permitted limit were destroyed.

Firozabad News: गोदाम पर मानक से अधिक मिले पटाखे नष्ट कराए

Fri, 23 Oct 2026 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers found at the warehouse in excess of the permitted limit were destroyed.
300 किलो अतिरिक्त पटाखा सामग्री मिली
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित पटाखा विक्रेता नेहा क्रैकर्स पर पुलिस, एसओजी और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान संचालक के पास कुल 6500 किलोग्राम (5000 और 1500 किलो के दो लाइसेंस) भंडारण की अनुमति मिली लेकिन मौके पर 300 किलो अतिरिक्त पटाखा सामग्री पाई गई।
सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर रवि त्यागी, एफएसओ दुर्गेश त्यागी और एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय ने दल-बल के साथ प्रतिष्ठान की जांच की। लाइसेंस नियमों के उल्लंघन पर अतिरिक्त मिले 300 किलोग्राम पटाखे तुरंत जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर ही जेसीबी से बड़ा गड्ढा खुदवाकर इन पटाखों को नष्ट करा दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के सीजन में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed