{"_id":"63e8ce528b21817f8f088dc2","slug":"fire-on-a-young-man-for-not-donating-narrowly-survived-firozabad-news-c-25-1-59220-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: चंदा नहीं देने पर युवक पर किया फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: चंदा नहीं देने पर युवक पर किया फायर, बाल-बाल बचा
Sun, 12 Feb 2023 05:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
चंदा नहीं देने पर युवक पर किया फायर, बाल-बाल बचा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। मोहल्ले की खराब बिजली को सही कराने के लिए चंदा कर रहे युवक के साथ दूसरे युवक का विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना जसराना के गांव टीकरी में एक गली की बिजली खराब हो गई। बिजली सही कराने के लिए गांव का ही मनोज कुमार लोगों से चंदा कर रहा था। मनोज ने गांव के ही राकेश कुमार से चंदा मांगा तो उसने मना कर दिया। इस दौरान दोनों में गाली गलौज के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि मनोज कुछ देर बाद तमंचा लेकर आया और घर के बाहर खड़े राकेश पर फायर कर दिया। फायरिंग की घटना में राकेश बाल-बाल बच गया। लोगों के आने पर आरोपी मनोज जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली। राकेश ने मनोज के खिलाफ घर में घुसकर विवाद करने एवं जानलेवा हमला करने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया था। पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया गया है।