फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire in confectionery seller's warehouse

मिष्ठान विक्रेता के गोदाम में आग

Mon, 06 Dec 2021 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in confectionery seller's warehouse
मिष्ठान विक्रेता के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सदर बाजार स्थित इमामबाड़ा चौराहा के समीप मिष्ठान विक्रेता के गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इमामबाड़ा चौराहा के समीप प्यारे लाल मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। दुकान के सामने मिष्ठान तैयार करने का गोदाम है। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे गोदाम में कारीगरों द्वारा मिष्ठान बनाए जा रहे थे। तभी आग लग गई। मिष्ठान तैयार कर रहे कारीगरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। इस बीच फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह, थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी के साथ अन्य थानेदार मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह का कहना है कि आग मिष्ठान विक्रेता के गोदाम में लगी है। जिस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है। कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

गोदाम बंद कराने की उठी मांग
मिष्ठान विक्रेता के जिस गोदाम में आग लगी थी। उसके आसपास प्लास्टिक की चूड़ी का कारोबार है। इसे लेकर दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों का कहना है कि समय रहते आग की जानकारी हो गई। अन्यथा गोदाम के साथ-साथ दुकानों भी जलकल राख हो जाती। दुकानदारों ने कोतवाल रसूलपुर कमलेश कुमार से गोदाम को यहां से हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed