{"_id":"627aac11375ec21876200cbe","slug":"fire-goli-chali-firozabad-news-agr533089825","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के विवाद में चाचा को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी के विवाद में चाचा को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी के विवाद में चाचा को मारी गोली
- रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनी का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रॉपर्टी के विवाद की रंजिश में भतीजे ने चाचा पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से चाचा घायल हो गए। सूचना पर सीओ सिटी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनी निवासी साबिर (40) पर भतीजे मुदस्सिर ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे साबिर घायल हो गया। सूचना पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह, रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी कमलेश सिंह का कहना है कि साबिर और मुदस्सिर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के मकान एक दूसरे मकान से सौ मीटर की दूरी पर है। रिश्ते में मुदस्सिर साबिर का भतीजा है। साबिर शीतल खां रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे साबिर खाना खाने घर पैदल घर जा रहा था, वह घर के समीप पहुंचा था, तभी मुदस्सिर ने साबिर पर तमंचे से फायर कर दिया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह बोले, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आरोपी और उसके परिजन मकान का ताला लगाकर फरार हो गए हैं।