फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire

शॉर्ट सर्किट से तीन फैक्टरियों में लगी आग

Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
fire
शॉर्ट सर्किट से तीन फैक्टरियों में लगी आग
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ के समीप शनिवार रात एक बजे हुई घटना
सात दमकलों ने सात घंटे में पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव लालऊ स्थित प्लास्टिक के गिफ्ट आइटम तैयार करने वाली फैक्टरी में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। जब तक यह जानकारी आसपास के लोगों को हुई तब तक आग ने पास की दो और फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पाने के साथ ही फायर विभाग और फैक्टरी स्वामियों को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग की सात गाड़ियों को आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए सात घंटे से अधिक का समय लग गया। तीनों फैक्ट्रियों में आग लगने से करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

शहर की पॉश कॉलोनी गणेश नगर निवासी दीपक गर्ग की गांव लालऊ के समीप ओरियां प्लास्ट इंटरनेशनल के नाम से प्लास्टिक के गिफ्ट आइटम तैयार करने की फैक्टरी है। इसके पास ही दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संजीव जैन की लटिस्ट नीड्स के नाम से क्रॉकरी पैकिंग की फैक्टरी है। इसी परिसर में उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी आदेश जैन की गत्ता फैक्टरी है। रात को फैक्टरी की देखरेख के लिए पप्पू नामक चौकीदार रहता है। पप्पू ने बताया कि रात करीब एक बजे फैक्टरी के अंदर से आग की लपटें उठती देख उसने शोरगुल किया तो आसपास के लोग जागे। फैक्टरी के गेट का ताला खोला तो उसके अंदर से आग लपटें बाहर की तरर्फ आइं तो लोग भाग खड़े हुए। आग पूरी फैक्टरी में फैल चुकी थी। देखते ही देखते आग ने लटिस्ट नीड्स और पारसनाथ फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर विभाग के साथ फैक्टरी मालिकों के आग की सूचना दी गई, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार भी टीम और दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की विकरालता को देख टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज की भी दमकलों को बुला लिया गया। कोतवाल दक्षिण बैजनाथ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग के कर्मचारी रात भर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। सुबह करीब छह बजे आग पर नियंत्रण पाने के साथ ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बीच तीनों फैक्टरी के अंदर रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। फायर स्टेशन प्रभारी बोले, आग प्रथम दृष्टया शॉर्टसर्किट से लगी होना प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच की जाएगी। करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। फैक्टरी संचालकों से बात करने के बाद ही नुकसान की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed