{"_id":"62531b6923fd5f713e0d1602","slug":"fire-firozabad-news-agr5297796197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में लगी आग, परचून का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर में लगी आग, परचून का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर में लगी आग, परचून का सामान जला
तीन दमकल वाहनों ने बुझाई आग, एका और फरिहा ले जाया जा रहा था सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी(फिरोजाबाद)। आगरा से परचून का सामान लेकर एका जा रहे कैंटर में रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नारखी क्षेत्र के गौंछ के बाग के समीप आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव भरनिया निवासी सरविंद्र कैंटर चालक है। आगरा स्थित एक ट्रांसपोर्ट से वह परचून का सामान लेकर शनिवार रात एका के लिए चला था। कैंटर में विवेक, वीरेंद्र और गजेंद्र व अन्य परचून विक्रेताओं का सामान था। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कैंटर चालक सरविंद्र नारखी थाना क्षेत्र के गांव गौंछ के समीप पहुंचा था। तभी कैंटर से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें उठती देख चालक ने कैंटर को वहीं रोक दिया और शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगा। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई । सूचना पर टूंडला और फिरोजाबाद फायर विभाग के तीन गाड़ियों के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेंश कुमार का कहना है कि आग से करीब पांच लाख रुपये नुकसान होने की अनुमान है। कैंटर फरिहा और एका क्षेत्र के व्यापारियों का सामान लेकर एका जा रहा था।