{"_id":"5efcb47c8ebc3e42da4d331b","slug":"fire-firozabad-news-agr4485025122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईबुड की दुकान में देररात्रि लगी आग,लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाईबुड की दुकान में देररात्रि लगी आग,लाखों का सामान जला
विज्ञापन
कोटला रोड स्थित एक दुकान में आग लगने की घटना के बाद जला पड़ा सामान
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कोटला रोड स्थित प्लाईवुड की दुकान में मंगलवार देररात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं उठता देखकर पड़ोसियों नें फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तकरीबन दो घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय दुकान संचालक परिवार के साथ भांजी की शादी में शामिल आगरा गया था।
थाना उत्तर के कोटला रोड ओम कॉलोनी के समीप नाले किनारे निवासी सतीश कुमार पुत्र लक्ष्यप्रकाश मकान के नीचे ही गोगाजी ट्रेडर्स के नाम से प्लाईवुड की दुकान है। मंगलवार को भांजी की शादी होने के कारण सतीश अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम में भाग लेने आगरा गए थे। देररात तकरीबन साढ़े 12 बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड और सतीश कुमार को सूचना दी। सूचना पर एफएसओ लाखन सिंह एवं दुर्गेश कुमार टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इधर, सूचना पर सतीश कुमार भी शादी समारोह से रात में ही लौट आए। आग से प्लाईवुड की दुकान में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक सतीश कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ भांजी की शादी में आगरा गए थे। आग से करीब बीस लाख का सामान जल गया है। गनीमत रही कि आग ऊपर की मंजिल मेें नहीं पहुंची अन्यथा घरेलू सामान भी जलकर राख हो जाता। एफएसओ लाखन सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना समय से मिल जाने के कारण आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।