{"_id":"5e6bcb008ebc3ea4bc03a6d3","slug":"fire-firozabad-news-agr4336947143","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम ग्लास में गरम कांच की भट्टी फटी,कांच फैला,फायर ब्रिगेड़ की गाडिय़ों ने कर लिया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम ग्लास में गरम कांच की भट्टी फटी,कांच फैला,फायर ब्रिगेड़ की गाडिय़ों ने कर लिया काबू
विज्ञापन
श्याम ग्लास फैक्ट्री में भट्टी फटने के बाद आग पर काबू करते फायरकर्मी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में श्याम ग्लास फक्टरी में कांच की भट्ठी अचानक फट गई। इसके कारण गरम कांच पिघलने के साथ फैलने लगा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के पत्थर वाली गली स्थित श्याम ग्लास में शुक्रवार शाम चार बजे भट्ठी अचानक फट गई। इसमें पिघलाने के लिए कांच गरम हो रहा था। भट्ठी फटते ही गरम कांच निकलकर बाहर आ गया। फैक्टरी स्टाफ ने इसकी सूचना मालिक को दी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोनकर इसकी जानकारी दी।
एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए। एक गाड़ी ने भट्ठी को ठंडा करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो दो गाड़ियां और बुलाईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद भट्ठी को ठंडा किया जा सका।
विज्ञापन
एफएसओ लाखन सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र में श्याम ग्लास की फैक्टरी फटने के कारण कांच बाहर निकलने लगा था। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर जाकर कांच पर पानी डालकर बुझाया।