{"_id":"680699f2fd3ce89ce60ec6a7","slug":"fire-broke-out-in-bottle-making-machine-due-to-spread-of-glass-lava-chaos-ensued-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-146821-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांच का लावा फैलने से बोतल बनाने की मशीन में लगी आग, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांच का लावा फैलने से बोतल बनाने की मशीन में लगी आग, अफरातफरी
Tue, 22 Apr 2025 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में सोमवार सुबह कांच फैक्टरी में भट्ठी लीक हो गई। इससे कांच का लावा फैल गया और काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद बोतल बनाने की मशीन में भी आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
नगला भाऊ स्थित मित्तल सेरेमिक्स फैक्टरी में सोमवार सुबह 11 बजे भट्ठी लीक हो गई। यहां काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। सभी जान बचाकर भागने लगे। भट्ठी से निकलता कांच का लावा फैलने लगा। इससे शराब की बोतल बनाने की मशीन में भी आग लग गई। सूचना पर सीएफओ सत्येंद्र पांडेंय, एफएसओ दुर्गेश कुमार मय टीम के पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ ने बताया कि भट्ठी लीक होने से मशीन में आग लगी थी। फैक्टरी मालिक ने नुकसान का आंकलन नहीं किया है।