{"_id":"665b6d9edf639eb0100850a4","slug":"fire-broke-out-in-a-hut-one-buffalo-and-two-goats-burnt-to-death-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-125810-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: झोंपड़ी में लगी आग, एक भैंस और दो बकरियां जलकर मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: झोंपड़ी में लगी आग, एक भैंस और दो बकरियां जलकर मरीं
Sun, 02 Jun 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
झोंपड़ी में लगी आग, एक भैंस और दो बकरियां जलकर मरीं
टूंडला। शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक झोंपड़ी में आग लग गई। आग से झोंपड़ी में बंधे कई पालतू जानवर झुलस गए। एक भैंस और दो बकरियों की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआ ठार खेड़ा निवासी दलवीर सिंह की मकान के बनी झोंपड़ी में दो भैंस और दो बकरियां बंधी हुई थी। शनिवार दोपहर दो बजे करीब अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झौंपड़ी में आग लगने पर परिजनों ने चीख-पुकार करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने सबमर्सिबल से आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझ पाती उससे पूर्व ही झोंपड़ी जलकर राख हो गई।
इसके साथ ही झोंपड़ी में बंधी दलवीर की एक भैंस और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। इतना ही नहीं आग की चपेट में पांच क्विंटल भूसा भी जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर राजस्व विभाग की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। निषाद एकता परिषद के जिला अध्यक्ष बृजेश निषाद व परिजन ने सरकार से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।