फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire broke out due to bursting of dumper's tire after hitting the divider, brought under control within hours

Firozabad News: डंपर का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर लगी आग, घंटो में पाया काबू

Tue, 12 Mar 2024 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to bursting of dumper's tire after hitting the divider, brought under control within hours
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह न्यू बाईपास पर टायर फटने से डंपर डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसमें आग लग गई। आग की सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग लगते ही कुछ देर के लिए वाहनों पहिए थम गए। पुलिस ने डंपर साइड कराकर यातायात शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


भोगनीपुर से मोरंग लेकर हाथरस के सादाबाद जा रहे डंपर का रामगढ़ क्षेत्र में ममता डिग्री कॉलेज के पास न्यू बाईपास पर अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराते ही डंपर में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डंपर को बुलडोजर की सहायता से साइड करवाकर यातायात शुरू करा दिया।
विज्ञापन


डंपर में आग लगने से वाहन के पहिए जहां के तहां थम गए थे। डंपर सादाबाद के गांव सलेमपुर निवासी गुड्डू चलाकर ले जा रहा था। डिवाइडर से घिसटते ही डंपर आग की लपटों में घिर गया था। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि टायर फटने से असंतुलित हुआ डंपर डिवाइडर से टकरा गया था। जिससे डंपर में आग लग गई थी। कुछ देर यातायात बाधित हुआ था। सड़क मार्ग को करीब आधा घंटे बाद चालू करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed