{"_id":"6a7b62c0fc08fb2a0801ee08","slug":"fire-breaks-out-in-container-truck-after-crashing-into-a-stationary-truck-on-the-highway-cleaner-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-181951-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसे कंटेनर में लगी आग, क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसे कंटेनर में लगी आग, क्लीनर घायल
Tue, 11 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
टूंडला टोल प्लाजा के निकट जलते कंटेनर की आग बुझाते दमकल कर्मीसंवाद
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट सोमवार मध्य रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बेकाबू कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का क्लीनर गंभीर घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पलक झपकते ही धमाके के साथ आग लग गई। पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, मौके पर पहुंची टूंडला व फिरोजाबाद की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हरियाणा के नूंह निवासी चालक मोहम्मद फैजान व क्लीनर इब्राहिम असम से फ्लिपकार्ट कंपनी का सामान छोड़कर लौट रहे थे। कंटेनर में खाली गत्ते और अन्य कबाड़ भरा था। चालक व क्लीनर लंबी दूरी तय करते हुए मध्य रात्रि 12 बजे करीब टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तभी अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसा इतना तेज था कि क्लीनर की साइड के परखच्चे उड़ गये तथा तेज धमाके के साथ कंटेनर के आगे वाले हिस्से (केबिन) में आग लग गई। हादसे में कंटेनर का क्लीनर इब्राहिम गंभीर घायल हो गया। इतना ही नहीं टक्कर लगने के बाद कंटेनर में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ सत्येंद्र पांडेय फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक चालक अजय निवासी प्रतापगढ़ ट्रक में सो रहा था। तभी कंटेनर चालक को झपकी आने से उसमे टक्कर मार दी। ट्रक चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं। कंटेनर चालक मोहम्मद फैजान की हालत गंभीर है। कंटेनर चालक व क्लीनर दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। घायल क्लीनर का उपचार उसके जीजा की देख-रेख में चल रहा है।