फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire breaks out again in Singhpur Dera Banjara, goods burnt

Firozabad News: सिंहपुर डेरा बंजारा में फिर लगी आग, सामान हुआ जला

Sun, 16 Nov 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out again in Singhpur Dera Banjara, goods burnt
सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
फिरोजाबाद। थाना रजावली के सिंहपुर डेरा बंजारा में अज्ञात कारणों से शनिवार तड़के एक घर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

शनिवार तड़के हादसे में शरीफ के घर का सारा सामान जल गया। रफीक ने बताया कि रोजाना की तरह वह रात को परिवार के साथ सोया हुआ था, तभी सुबह लगभग तीन बजे धुंआ की गंध महसूस हुई। देखने पर पता चला कि आग ने घर को पूरी तरह आगोश में ले लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दिनों में गांव में दो और घरों में आग लग चुकी है, जिससे अब तक तीन घर घटना का शिकार बन चुके हैं। लगातार आग की घटनाओं ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि घटनाओं का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते लोग रातभर जागकर चौकसी कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीर जांच, फायर सेफ्टी व्यवस्था तथा पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed